वरिष्ठ पत्रकार दिनेश वर्मा का निधन
हरदोई: दैनिक जागरण में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश वर्मा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। कुछ दिन पूर्व उनका आईकान हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। हरदोई के पत्रकारों व सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदो