logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक बैठक में हुई विस्तृत अपराध समीक्षा, लंबित अपर

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
बैठक में हुई विस्तृत अपराध समीक्षा, लंबित अपराध, कानून व्यवस्था, ऑपरेशन आघात, तलाश और सामाजिक पुलिसिंग पर तय हुई रणनीति
क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर एसएसपी का फोकस
लंबित अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन तलाश के तहत टीम दीगर राज्यों में भेजने के निर्देश
नशे, साइबर फ्रॉड, जुआ-सट्टा, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया निगरानी और थाना क्षेत्रों की सक्रिय पुलिसिंग पर एसएसपी के स्पष्ट निर्देश
ढाबों में अवैध शराब बिक्री और धर्मकांटा से जुड़े संदिग्ध कारोबार पर थाना प्रभारियों को सख्त निगरानी के निर्देश
विजुअल पुलिसिंग को और मजबूत बनाने एसएसपी के निर्देश, हर संवेदनशील क्षेत्र में दिखे पुलिस की सक्रिय मौजूदगी
रायगढ़, 9 मई । रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी तथा शाखा प्रभारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक को तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम चरण में रायगढ़ अनुभाग, द्वितीय चरण में धरमजयगढ़ एवं खरसिया अनुभाग तथा तृतीय चरण में जिला पुलिस की विभिन्न शाखाओं से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
क्राइम मीटिंग से पूर्व एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर लंबित अपराध, प्रगति रिपोर्ट और विवेचना की अद्यतन स्थिति के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। बैठक के दौरान लंबित गंभीर अपराधों की बारीकी से समीक्षा की गई और ऐसे मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन तलाश के तहत विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। आवश्यक होने पर पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों में भेजने की

10
886 views

Comment