logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन्मदिवस पर जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग कर डॉ. संदीप सरावगी ने निभाया सामाजिक दायित्व

झाँसी। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले डॉ. संदीप सरावगी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की। उन्होंने जरूरतमंद परिवार की बेटी मुस्कान अहिरवार की शादी में सहयोग करते हुए उसे विवाह उपहार भेंट किए तथा सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मुस्कान अहिरवार पुत्री प्रकाश अहिरवार निवासी प्रेम नगर थाने के पीछे नगरा झांसी की शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर मुस्कान को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए। साथ ही उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
जन्मदिन के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही। सदर बाजार एवं सीपरी बाजार क्षेत्र में भी लोगों ने केक काटकर डॉ. संदीप सरावगी का जन्मदिन मनाया तथा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मोनू अहिरवार, विशाल अहिरवार, कोमल, सुलेखा कौशल खरे (लाल), निखिल गुप्ता, आनंद सिंह चौहान, धर्मेंद्र खटीक, प्रमेंद्र सिंह, सिद्धांत गुप्ता, हेमंत यादव, पूजा रायकवार, मोहित यादव, रविंद्र, राज बहादुर सिंह परिहार, अनूप खरे, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, मुन्ना मास्टर, शुभांशु वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, रिया वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा आदित्य धौलपुरी, रीना कुमारी, ज्योति धौलपुरी, नायरा, वैदिक, नेहा, राखी, रोशनी, हरेंद्र वर्मा, मनीष वर्मा, कुसुम, वीरेंद्र सिंह, श्रीराम बाथम, अर्जुन, सरोज झा, मनोज रेजा, पवन वर्मा, लोकेंद्र यादव, प्रताप सिंह दागी, अनिल यादव, श्याम सुंदर सोनी, नीता माहौर, मनीष चौधरी, सार्थक, गीता त्रिपाठी, मीना मसीहा, किशन वर्मा, भावना अग्रवाल, बसंत गुप्ता, गिरीश यादव, संजय एवं कमल राज मेहता सहित अनेक लोगों ने डॉ. संदीप सरावगी के समाजसेवी कार्यों की सराहना की।

0
99 views

Comment