logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने की अभद्र टिप्पणी पर जिलाध्यक्ष शराफत अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी

*भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के खिलाफ की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी भाजपा की गिरती राजनीतिक मर्यादा और बढ़ती हताशा को दर्शाती है। समाजवादी पार्टी इस प्रकार की भाषा और बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा करती है।*

*माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पर टिप्पणी करना सूरज को चिराग दिखाने जैसा है। राजनीति विचारों, नीतियों और जनता के मुद्दों की होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित बयानबाजी की। लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को मर्यादित भाषा और सभ्य संवाद का पालन करना चाहिए।*

*समाजवादी पार्टी सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। हम स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, समाजवादी पुरोधा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं, जहां राजनीति सेवा, संघर्ष और जनहित की होती है, न कि व्यक्तिगत टिप्पणी की।*

*भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे महंगाई , बेरोजगारी, किसान और नौजवानों की समस्याओं जैसे असली मुद्दों पर जवाब दें। जनता के सवालों से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही बयानबाजी लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।*

*व्यक्ति स्वयं को भविष्यज्ञाता या भविष्य का नेता घोषित नहीं कर सकता। लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता करती है। आने वाला समय जनता ही तय करेगी कि प्रदेश का नेतृत्व किसके हाथों में होगा।*

*समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक एवं आधी आबादी के साथ साथ अपने समाज से पीड़ित सभी समाज ) की ताकत के साथ 2027 में 300 पार का लक्ष्य पूरा करेंगी रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई

27
4156 views

Comment