logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में डायल बिल्डर्स की नई आवासीय परियोजना डायल स्काईलाइन का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा प्रोजेक्ट

जमशेदपुर: शहर के प्रमुख रियल एस्टेट समूह डायल बिल्डर्स द्वारा अपनी नई आवासीय परियोजना डायल स्काईलाइन का भव्य शुभारंभ समारोह शुक्रवार को टेल्को क्लब में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, व्यवसायी वर्ग और डायल परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना, गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने परियोजना के मॉडल का विधिवत अनावरण किया और इसके शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहर के विकास में आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय परियोजनाओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने डायल बिल्डर्स की इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना जमशेदपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नई पहचान स्थापित करेगी।
इस अवसर पर डायल बिल्डर्स के संस्थापक एवं चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डायल बिल्डर्स पिछले दो दशकों से शहर में विश्वास और गुणवत्ता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल भवन निर्माण करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि डायल स्काईलाइन इसी सोच का परिणाम है, जहां आधुनिकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का समन्वय देखने को मिलेगा।
वहीं कंपनी के डायरेक्टर साहेब सिंह ने कहा कि डायल स्काईलाइन केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि एक नई सोच है। यह एक ऐसा आवासीय परिसर होगा जहां लोग आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में लगभग 70 प्रतिशत ओपन लैंड रखा गया है, जिससे प्राकृतिक वातावरण और खुलापन बना रहेगा।
परियोजना में निवासियों के लिए मंदिर, स्विमिंग पूल, कैफेटेरिया, प्ले एरिया, जिम, कम्युनिटी हॉल, एम्फीथिएटर और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था भी होगी।
जानकारी के अनुसार, यह परियोजना खेवनबनी, गोविंदपुर, जमशेदपुर में विकसित की जाएगी। इसमें बेसमेंट पार्किंग के साथ ग्राउंड प्लस 12 मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 2BHK, 3BHK और 4BHK के आधुनिक फ्लैट उपलब्ध होंगे।
परियोजना प्रबंधन के अनुसार, डायल स्काईलाइन का उद्देश्य शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण, आधुनिक सुविधाएं और भरोसेमंद आवास उपलब्ध कराना है। लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को फ्लोर प्लान, विशेष लॉन्च ऑफर्स और बुकिंग प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने इस नई परियोजना की सफलता की कामना की। डायल बिल्डर्स का यह नया प्रोजेक्ट शहर में आधुनिक जीवनशैली, सुविधा और विश्वास का नया प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।

1
67 views

Comment