logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने करमैनी-बेलौली तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण

संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने करमैनी-बेलौली तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर - मेंहदवाल

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने करमैनी-बेलौली तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध के अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थलों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने बाढ़ से बचाव एवं तटबंध की सुरक्षा को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनहित और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

4
3632 views

Comment