logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सेक्टर-22 में श्री सत्यनारायण मंदिर सभा का विशाल फ्री मेडिकल कैंप, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर सभा द्वारा सेक्टर-22 स्थित धर्मशाला परिसर में भव्य फ्री मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन अध्यक्ष राजकुमार सिंगला की अगुवाई में हरि राय हॉस्पिटल और गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 22 के सहयोग से किया गया।
शिविर में आंखों की जांच, शुगर और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई, जिसमें 200 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं एडीशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने किया। उन्होंने मंदिर सभा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर जय भगवान गर्ग, फकीर चंद, विनोद कुमार गर्ग, राकेश गर्ग, रघुवीर गर्ग, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार गोयल, रोशन लाल मूर्ति, रानी बंसल, दीपक मित्तल, सुनील जैन, स्वर्ण सिंगला, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल मित्तल सहित मंदिर सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
मेडिकल कैंप के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

0
58 views

Comment