logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक कई नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया, जब भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से भाजपा और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। बंगाल के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें , , , और शामिल हैं।

शुभेंदु अधिकारी पहले तृणमूल कांग्रेस में रहे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। बाद में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने बंगाल की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर भाजपा सरकार का नेतृत्व संभाला।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं और खड़गपुर सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं अग्निमित्रा पॉल ने दूसरी बार विधायक बनने के बाद मंत्री पद संभाला। राजनीति में आने से पहले वह फैशन डिजाइनर के रूप में जानी जाती थीं।

बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया मतुआ समुदाय के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। वहीं रानीबांध से पहली बार विधायक बने खुदीराम टुडू को आदिवासी चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। निशीथ प्रमाणिक, जो पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके हैं, ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में देश के करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, कार्यकर्ता और आम लोग भी पहुंचे। ब्रिगेड मैदान में आयोजित यह समारोह भाजपा के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

2
90 views

Comment