कोलकाता शपथ समारोह में छा गए 98 वर्षीय माखनलाल सरकार, PM मोदी ने छूए पैर
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ समारोह के दौरान एक भावुक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रधानमंत्री ने मंच पर मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान करते हुए उनके पैर छुए और उन्हें गले लगाया।
माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा के शुरुआती कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। बताया जाता है कि वर्ष 1952 में वे के साथ कश्मीर आंदोलन में शामिल हुए थे और तिरंगा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार भी किए गए थे।
सिलीगुड़ी निवासी माखनलाल सरकार ने लंबे समय तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा गठन के शुरुआती दौर में उन्होंने उत्तर बंगाल में पार्टी को मजबूत करने का काम किया और हजारों कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा।
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काफी देर तक उनसे बातचीत करते रहे। मंच से सामने आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे संस्कार और सम्मान का प्रतीक बता रहे हैं।