सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवकों की तस्वीर वायरल, इलाके में दहशत
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवकों की तस्वीर वायरल, इलाके में दहशत
बुढ़वा पड़़ड़ी / अलौली थाना क्षेत्र
खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वा पड़़ड़ी गांव के कुछ युवकों की हथियार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में युवक हाथ में हथियार लहराते एवं फोटो शूट कराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है तथा ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई है। चर्चा है कि तस्वीरों में दिखाई दे रहे युवकों में छोटू कुमार, पिता पतिलाल तथा दीपक कुमार एवं राजू कुमार, पिता सिकंदर सिंह शामिल बताए जा रहे हैं। सभी युवक पर्री वार्ड नंबर 2 के निवासी बताए जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम हथियार के साथ फोटो वायरल होने से युवाओं में गलत संदेश जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि वायरल तस्वीरों की सत्यता एवं हथियार असली होने की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटे हुई है। अलौली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान एवं हथियार की सत्यता की पड़ताल की