logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सियाणा में जुझार जी बावसी व खेतलाजी बावसी के नाम भव्य भजन संध्या, श्रद्धालु झूमेसियाणा ( रामसिंह महेचा) कस्बे के भमरिया बैरा स्थित जुझार जी बावसी एवं

सियाणा में जुझार जी बावसी व खेतलाजी बावसी के नाम भव्य भजन संध्या, श्रद्धालु झूमे

सियाणा ( रामसिंह महेचा) कस्बे के भमरिया बैरा स्थित जुझार जी बावसी एवं खेतलाजी बावसी के नाम पर पौदरवाल परिवार द्वारा भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया तथा प्रसादी ग्रहण कर भजनों का आनंद उठाया। देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक सुरेश लोहार ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने गुरु महिमा तथा जुझार जी बावसी व खेतलाजी बावसी के मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए।
भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्तों का उत्साह बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पौदरवाल परिवार के इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।

24
969 views

Comment