logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़ फरिहा पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोपफरिहा चौकी के दरोगा परमात्मा यादव पर मुकदमा दर्जआजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र की फरिहा चौकी एक बार फिर चर्च

iआजमगढ़ फरिहा पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप
फरिहा चौकी के दरोगा परमात्मा यादव पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र की फरिहा चौकी एक बार फिर चर्चाओं में है। क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहा निवासी शहजाद अहमद ने फरिहा चौकी पर तैनात दरोगा परमात्मा यादव और एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि मकान निर्माण रुकवाने के बाद काम शुरू कराने के नाम पर 10 हजार रिश्वत मांगी गई।
शिकायत के अनुसार पहले 2500 लिए गए और बाद में 5000 अतिरिक्त की मांग की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी सदर से की, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं लोगों का कहना है कि ऐसे लोग पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा करते है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
#Azamgarh #FarhiaChowki #ParamatmaYadav

25
3409 views

Comment