नगर निगम फिरोजाबाद के अधिकारियों की घोर लापरवाही का शिकार बना वार्ड नंबर 29 मोहल्ला टापाखुर्द।श्यामबाबू कुशवाहा वाली गली, पंचायत घर से 40 मीटर पहले,
नगर निगम फिरोजाबाद के अधिकारियों की घोर लापरवाही का शिकार बना वार्ड नंबर 29 मोहल्ला टापाखुर्द।
श्यामबाबू कुशवाहा वाली गली, पंचायत घर से 40 मीटर पहले, हर समय जलभराव की चपेट में है।
बरसात हो या न हो, सड़क पर गंदे पानी का कब्जा बना रहता है।
आखिर अधिकारी किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
गली में फैली बदबू, कीचड़ और जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो चुका है।
स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोज़ खतरे के बीच गुजरने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं।
जनता के टैक्स का पैसा आखिर जा कहां रहा है?
विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले अधिकारी जमीन पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।
अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता मजबूर होकर सड़क पर उतरने को विवश होगी।
#नगर_निगम_फिरोजाबाद
#अधिकारियों_की_लापरवाही
#वार्ड29
#टापाखुर्द
#जलभराव_से_त्रस्त_जनता
#प्रशासन_जागो