भगवान परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प अमरपाल शर्मावसुंधरा, गाजियाबाद में होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष जन्मोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की योजना बनाई गई है, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन, युवा एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, धर्म और साहस के प्रतीक हैं। उनके आदर्श समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, ताकि समाज में संस्कार, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सके।
अमरपाल शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में विशाल जनसमूह के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे सभी लोग कार्यक्रम में सहज रूप से भाग ले सकें।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का एक माध्यम है।
वसुंधरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्यक्रम को लेकर लगातार बैठकों और तैयारियों का दौर जारी है। आयोजन को लेकर युवाओं और समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
एडवोकेट ऋषभ पराशर (Rishabh Parasher), राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA Media, All India Media Association (Y.C.)