logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने किया सीओ गढ़ी एवं थाना गढ़ी-सदर का वार्षिक निरीक्षण

बांसवाड़ा | 08 मई 2026
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) द्वारा शुक्रवार को सीओ गढ़ी कार्यालय, पुलिस थाना गढ़ी एवं थाना सदर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यालय संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय एवं स्वागत कक्ष का निरीक्षण करते हुए विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की सुरक्षा एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मालखाना में रखे जब्त सामानों का निरीक्षण कर उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही एफआईआर एवं परिवादों की समीक्षा कर लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कार्मिकों को अनुशासन, सतर्कता एवं आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण तत्परता बरतने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान वृत्ताधिकारी गढ़ी श्री बाबूलाल जी, थाना सदर के थानाधिकारी श्री रूप सिंह एवं थाना गढ़ी के थानाधिकारी श्री रमेशचंद्र मीणा सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Disclaimer:
यह समाचार उपलब्ध पुलिस प्रेस नोट एवं सार्वजनिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

6
651 views

Comment