logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थैलेसीमिया सप्ताह पर गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, स्वास्थ्य संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

मोरनी, 9 मई 2026। थैलेसीमिया सप्ताह एवं प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा अभियान के तहत आज पीएचसी मोरनी और एसडीएच कालका में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की गई। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं के अनुसार आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम की दवाइयां एवं पौष्टिक आहार संबंधी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को थैलेसीमिया रोग, उसके लक्षण, बचाव और भविष्य में होने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही समय-समय पर जांच करवाने और संतुलित आहार लेने की सलाह भी दी गई।

इस अवसर पर पीएचसी मोरनी के प्रभारी डॉ. सुनील दहिया एवं एसडीएच कालका की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋचा ने सभी प्रसवपूर्व जांचों में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान पूनम सूद, दविंदर कौर, भगमंती और डॉ. पिंकी भी उपस्थित रहीं।

4
684 views

Comment