जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का निर्माण लगभग 284.46 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्य
#Kaushambi राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापत ने कार्यकाल जिला कामडेंट होमगार्ड भवन का किया शिलान्यास लगभग 284.46 करोड़ कराया जाएगा निर्माण ।
कौशाम्बी। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने महिला थाना के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन कर कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स जवानों के हित में वर्दी भत्ता, दैनिक भत्ता एवं ट्रेनिंग भत्ता बढ़ाने जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। साथ ही शत-प्रतिशत जवानों को ड्यूटी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह भवन आधुनिक संसाधनों एवं सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा। जानकारी के अनुसार कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का निर्माण लगभग 284.46 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।