logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के हथगांव कस्बे में शनिवार 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे कस्बे में जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय व देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर एवं स्वागत कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
शोभायात्रा का समापन चौकी चौराहा स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

5
449 views

Comment