गंगरार के राजकीय महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया जारी 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन
गंगरार। राजकीय महाविद्यालय गंगरार में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ हो गई है।
नोडल प्रभारी डॉ. अनिल कुमार चौहाडिया ने बताया कि बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है।
महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. सोहनलाल मेघवाल ने बताया कि महाविद्यालय में भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास ,हिंदी साहित्य, अर्थशास्त्र ,लोक प्रशासन एवं अंग्रेजी साहित्य विषय संचालित है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने ऑनलाइन आवेदन ई-मित्र के माध्यम से भर सकते हैं। महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 19-05-2026 है। अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20-05-2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 25-05- 2026 रहेगी। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 27-05-2026 को किया जाएगा। डॉ. मेघवाल ने सभी छात्र-छात्राओं से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।