10 जून को पंचायत चुनाव को लेकर आ सकती है बड़ी राहत, चुनावी हलचल तेज होने के आसार
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए 10 जून अहम तारीख मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस दिन चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ी राहत मिल सकती है और पंचायत चुनाव होने की उम्मीदों को बल मिल सकता है।
राजनीतिक गलियारों में भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावित चुनावी तैयारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हलचल बढ़ने लगी है और संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय नजर आने लगे हैं।
अब सभी की नजरें 10 जून पर टिकी हैं, जहां पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।