logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराणा प्रताप जयंती पर मनाया गया जन्मोत्सव विद्यार्थियों को बताए आदर्श जीवन के सूत्र

जालौन। छौलापुर रोड स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आज को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं त्यागमयी जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, परिश्रम और देशभक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

38
2130 views

Comment