logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*संभल में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को पंख: 10 में से 6 जन औषधि केंद्र हुए सक्रिय, डीएम की मॉनिटरिंग से बदलेगी तस्वीर**'सुमन मेडिकल स्टोर' एजेंसी को मिला

*संभल में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को पंख: 10 में से 6 जन औषधि केंद्र हुए सक्रिय, डीएम की मॉनिटरिंग से बदलेगी तस्वीर*

*'सुमन मेडिकल स्टोर' एजेंसी को मिला जिम्मा, असमोली समेत 4 अन्य केंद्रों के लिए भी कक्ष आवंटित, जल्द होंगे शुरू*
*जागरूकता के अभाव पर जिलाधिकारी ने लिया कड़ा संज्ञान, मरीजों को समझाकर सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

संभल , 8 मई। जिले में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को महंगी दवाओं के बोझ से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना अब तेज रफ्तार पकड़ रही है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की सक्रिय मॉनिटरिंग और लगातार समीक्षा के चलते जिले के 10 प्रमुख चिकित्सालयों में से 6 में जन औषधि केंद्र पूरी तरह से क्रियाशील होकर मरीजों को अपनी सेवाएं देने लगे हैं। हाल ही में गुन्नौर सीएचसी में मरीजों की कम संख्या (प्रतिदिन महज 5-6 मरीज) की बात सामने आने पर प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रशासन की इस सकारात्मक पहल और सख्ती के बाद अब मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने की मजबूरी से हमेशा के लिए छुटकारा मिलने जा रहा है।

*6 केंद्रों ने दी राहत, 4 की तैयारी तेज*
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सेवा प्रदाता एजेंसी 'सुमन मेडिकल स्टोर' झांसी के जरिए इन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में जुनावई, रजपुरा, गुन्नौर, सम्भल, नरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में जन औषधि केंद्र सुचारू रूप से चल रहे हैं। जिलाधिकारी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि असमोली, बहजोई, पवांसा और चन्दौसी सीएचसी में भी इन केंद्रों के लिए कक्ष पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन चारों केंद्रों पर डीएम की पैनी नजर है और इन्हें भी जल्द से जल्द क्रियाशील करने की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है।

*जागरूकता से मिटेगा भ्रम, मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ*
अक्सर देखा गया है कि मरीज सरकारी अस्पताल की मुफ्त दवाओं और जन औषधि केंद्र की सस्ती दवाओं के बीच के अंतर को लेकर भ्रमित रहते हैं। इस भ्रांति को दूर करने के लिए डीएम के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुन्नौर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजकिशोर के नेतृत्व में अब मरीजों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। मरीजों को समझाया जा रहा है कि जो दवाएं अस्पताल के स्टॉक में नहीं हैं, उन्हें बाहर से भारी कीमत पर खरीदने के बजाय अस्पताल परिसर में मौजूद जन औषधि केंद्र से बेहद कम और रियायती दरों पर प्राप्त करें। अस्पताल प्रशासन अब परिसरों में जगह-जगह जागरूकता बोर्ड लगाने जा रहा है ताकि अस्पताल आने वाला हर मरीज इस कल्याणकारी योजना का पूरा लाभ उठा सके।

42
5303 views

Comment