सोनीपत पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश....
सोनीपत पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 2 करोड़ की USDT, 5 लाख नकद और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।