logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरेन्दा के लोकप्रिय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने आवास पर सुनी लोगों की समस्या अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश ......

महराजगंज /फरेंदा विधानसभा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक ने आज अपने आवासीय परिसर सिंहपुर हाउस पर क्षेत्र की जनता से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं क्षेत्रीय मुद्दे विधायक के समक्ष रखे।
विधायक ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र की हर समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन तथा राजस्व से जुड़े कई मामलों को प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने विधायक की सरलता, मिलनसार व्यवहार और जनहित के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की।
सिंहपुर हाउस पर आयोजित इस जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि फरेंदा विधानसभा के सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर जनता के बीच रहकर कार्य करते रहेंगे। संवाददाता :- सेठ

4
929 views

Comment