logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरसा में 17 मई को 7वां दशा और दिशा चिंतन महासम्मेलन

सिरसा: ऑल इंडिया मज़हबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के तत्वावधान में 7वां "दशा और दिशा चिंतन महासम्मेलन" रविवार, 17 मई 2026 को शिवा गार्डन, श्री जीवन नगर रोड, भड़ोल्यांवाली (रानियां), सिरसा में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। सम्मेलन में समाज की एकता, जागरूकता और विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में "अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी" पर आधारित एनिमेटेड फिल्म भी प्रस्तुत की जाएगी, जिसका लेखन, संगीत, गीत, निर्माण, निर्देशन एवं अभिनय डॉ. स्वर्ण सिंह, सरबजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रविंद्र सिंह, चेयरमैन (एस.सी. आयोग, हरियाणा) उपस्थित रहेंगे। डॉ. स्वर्ण सिंह आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) विशेष अतिथि होंगे। धार्मिक प्रतिनिधि ज्ञानी मनदीप सिंह विद्यार्थी, प्रमुख शिव उपदेशक एवं कथावाचक, सभा को संबोधित करेंगे। बाबा कुलविंदर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह गिल, सरविंदर सिंह गिल सहित अन्य प्रमुख सामाजिक नेता एवं पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में पहुंचकर समाज की मजबूती और जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश "एकता में शक्ति – जागरूकता में विकास" रखा गया है।

0
0 views

Comment