logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में पुलिस कर्मियों पर जांच शुरू

पंचकूला: एक पत्रकार के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले में आज पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और डीसीपी सृष्टि गुप्ता से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कर्मियों के व्यवहार को गंभीर बताया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर सौरव रावत और एएसआई गुरमेज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और इंस्पेक्टर निर्मल सिंह से जवाब तलब किया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पुलिस विभाग पत्रकारों के सम्मान की पूर्ण रूप से रक्षा करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस विभाग पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ कार्य करता रहेगा।

0
77 views

Comment