क्रूज में मृत 13 लोगों को बरगी कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
मृतकों के परिवारों को अधिक मुआवजा देने की मांग की गई।
हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठी।
आरोप लगाया गया कि क्रूज को जल्दी हटाकर सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है।
छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके केवल औपचारिकता निभाने की बात कही गई।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ नेता बालकृष्ण अग्रवाल के घर पर हुआ।
सभा में कई स्थानीय कांग्रेस नेता और नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नी बाई,बालकृष्ण अग्रवाल,बमबम तिवारी, विकास खन्ना, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रघु चौधरी,वीर सिंह पटेल,शरद सिंह गौर,कमला पटेल,गंगा साहू, शानू यादव, नारायण शर्मा, नन्हू रजक,सतीश पटेल,विष्णु दुबे,महेंद्र साहू,आकाश सैनी,राहुल अग्रवाल,राजा साहू पप्पू चौकसे आदि उपस्थित रहकर क्रूज हादसे में मृतको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की