logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेंगू गंगरार में डॉ. सुरेश धाकड़ जन्मदिवस पर तीन दिवसीय खेल आयोजन सम्पन्न

बेंगू गंगरार विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमो के पूर्ण होने के पश्चात खिलाड़ियों में नए उत्साह व उमंग का संचार हुआ है तथा प्रतियोगिता का प्रभाव खिलाड़ियों पर इस प्रकार पड़ा है कि अब सभी खिलाड़ी ग्राउंड में प्रत्येक खेल की रोजाना दोनों समय प्रेक्टिस सुचारू रूप से कर रहे हैं
जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी मोहन रेगर ने बताया कि विधायक के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाप्रमुख भैरु सिंह चौहान, पूर्व प्रधान देवी लाल जाट ,मंडपिया के पूर्व सरपंच अशोक कुमार जैन व कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट योगेश कुमार व्यास के द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रत्येक खेल में खेल अनुसार किट वितरीत किए गए तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि देवकिशन जाट आजोलिया का खेड़ा की तरफ से क्रिकेट बैट व बाल देकर उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की गई इसके अलावा समस्त खिलाड़ियों के तीन दिवसीय आयोजन के दौरान स्नेह भोज स्वरूप प्रीतिभोज का आयोजन भी लेवा ग्राउंड में ही आयोजन समिति द्वारा किया गया कार्यकर्ताओ द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी , ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सतीश काकानी के द्वारा समापन के पश्चात गंगरार पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों को तीन दिवसीय आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया तथा युवा नेता देवकिशन शर्मा ने खेलों की प्रतियोगिता के दौरान पधारे तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत का हार्दिक अभिनंदन स्वागत सम्मान किया और शुभकामनाएं प्रदान की इस दौरान पेट्रोल पंप व्यवसायी कपिल बालोटिया ने खेलों के आयोजन के दौरान ऊर्जा संबंधी व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया खेलों के समापन के दौरान आयोजन समिति के भूपेंद्र सिंह शेखावत सह संयोजक द्वारा समस्त खेलों के आयोजन करवाने में मौजूद शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद्र पंचारिया, महेश सनाढ्य, उधम सिंह जादौन, चांदमल खटीक सुनील पंचोली की विशेष सहयोग रखकर खेलों का समय पर कार्य निष्पादित करवाने के लिए आयोजन समिति द्वारा उनका सम्मान किया जाकर मोमेंटो भेट किए गए और इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजेंद्र सेन ने अपनी युवा मोर्चा की समस्त कार्यकारिणी एवं भेरूलाल रायका के साथ नए युवा जोश सहित व्यवस्था में लगकर 3 दिन तक बारिश व गर्मी के मौसम में ग्राउंड में खिलाड़ियों के खेलने की व्यवस्था सुचारू रूप से करवाने का विशेष सहयोग प्रदान किया पिछले तीन दिवस से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लेवा ग्राउंड में समस्त कार्यकर्ताओं में एक नए जोश व उत्साह का संचार हुआ और वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर और भव्य आतिशबाजी कर अपनी खुशियां प्रकट की जिस पर वहां पर दीपावली पर जैसा माहौल बन गया और समस्त कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा और अन्य संगठनों की पदाधिकारी ने भी आतिशबाजी के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई, तथा विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को एक खुशनुमा माहौल में दूधिया रोशनी में खेल खेलने का मौका मिला
कार्यक्रम के समापन दौरान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, रमेश जाट ,कालू गाडरी, कैलाश जाट सुदरी, गणेश जाट करतियास, बालकिशन जाट लालास, मोनू सोमानी साडास, हरीश बेरवा आजोलिया का खेड़ा, संतोष बैरवा जवासिया, इन्द्रमल भोग्या गंगरार नंदलाल सालवी गगंरार, शिवलाल सुथार गंगरार ,शुभम अहीर इंदौर, गोपाल बंजारा जवासीया,शोभा लाल पुरबिया, किशोर नोग्या, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

5
249 views

Comment