logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्षत्रिय कूल गौरव हिंदूवा सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती 9 मई 2026 शाम को 4:00 बजे राजपूत धर्मशाला बदनावर

*क्षत्रिय कूल गौरव हिंदूवा सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती 9 मई 2026 शाम को 4:00 बजे राजपूत धर्मशाला बदनावर*
*खम्मा घणी हुकुम*
बड़े ही हर्ष के साथ में आप सभी को सूचित करने में आता है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री महाराणा प्रताप राजपूत समाज ट्रस्ट बदनावर द्वारा महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाएगी विगत लगभग 30 वर्षों से श्री महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
इसमें कई वर्षों में नगर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई और कुछ वर्षों से धर्मशाला निर्माण में सहयोग के लिए कटौती कर केवल धर्मशाला जिर्णोद्धार पर जोर दिया गया इस वर्ष भी ट्रस्ट की वार्षिक बैठक के साथ वार्षिक बजट ऑडिट रिपोर्ट के साथ महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है।
*कई उपलब्धियां ट्रस्ट की ओर से समाज को दी गई है जिसमें से*
श्री महाराणा प्रताप राजपूत धर्मशाला बदनावर
श्री महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा चौपाटी स्थल
महाराणा प्रताप चौक नामकरण चौपाटी
ऐसी अनेक सौगातें ट्रस्ट की ओर से समाज को दी गई है आगामी भविष्य की योजनाएं जो लगभग 5 करोड रुपए की लागत से तैयार की जाएगी जिसमें दूसरी मंजिल पर
50 कमरों का भव्य बोर्डिंग दूसरी मंजिल पर
पारंपरिक और संस्कृति और धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी लाइब्रेरी
सभा मीटिंग हॉल जिसमें संगमरमर की महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा विराजमान की जाएगी
शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए जिम का शुभारंभ
योग शास्त्र,शस्त्र और तलवार सिखाने की अकेडमी जो साप्ताहिक रहेगी
*ऐसी अनेक योजनाएं आने वाले समय में भविष्य में समाज के युवाओं को सौगात के रूप में दी जाएगी*
इस वर्ष भी 9 मई 2026 वार शनिवार समय शाम को 4 बजे श्री महाराणा प्रताप जयंती राजपूत धर्मशाला बदनावर में मनाई जाएगी।
जिसमें आप सभी समाजजन सह सम्मान आमंत्रित हैं ।
आप पधारे और अपने विचार रखे
इन योजनाओं का क्रियान्वयन में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करें।
*पधारजो सा*

10
1194 views

Comment