बंगाल का 'भद्रलोक' और सत्ता की चाबी:2026 में सिर्फ दल बदला, चेहरा नहीं
कौशल कुमार
9 मई, 2026
भागलपुर | पश्चिम बंगाल की राजनीति को अक्सर वैचारिक क्रांतियों और संघर्षों की भूमि कहा जाता है। यहाँ की मिट्टी ने महान मनीषी, विचारक और राजनेता दिए हैं। लेकिन जब हम राज्य के राजनीतिक इतिहास का सांख्यिकीय विश्लेषण करते हैं, तो एक दिलचस्प और गौरवशाली तथ्य सामने आता हैबंगाल की जनता ने हमेशा से एक खास तरह के 'बौद्धिक नेतृत्व' पर भरोसा जताया है।आजादी के बाद से अब तक बंगाल ने 9 मुख्यमंत्री देखे हैं। इनमें से अधिकांश नेतृत्व उस वर्ग से आए हैं जिसे बंगाल में 'भद्रलोक' (संभ्रांत और शिक्षित समाज) कहा जाता है। डॉ. प्रफुल्ल चंद्र घोष से लेकर ज्योति बसु, ममता बनर्जी और अब सुवेंदू अधिकारी तक, बंगाल की सत्ता की बागडोर अक्सर ब्राह्मण या भद्रलोक समुदाय के हाथों में रही है।यह वर्चस्व है या जन-विश्वास?
इसे केवल 'जातिवाद' के चश्मे से देखना गलत होगा। इसके पीछे कई गहरे कारण हैं:
बौद्धिक विरासत: बंगाल में ब्राह्मण समुदाय ऐतिहासिक रूप से शिक्षा, साहित्य और वैचारिक आंदोलनों में अग्रणी रहा है। जनता ने हमेशा 'विद्वत्ता' को नेतृत्व का पैमाना माना है।
सर्व-स्वीकार्यता: बंगाल की राजनीति में जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर 'नीति और नियत' को महत्व दिया जाता रहा है। यही कारण है कि इस समुदाय के नेताओं को हर वर्ग का समर्थन मिला।
निरंतरता: सुवेंदू अधिकारी का मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाना इसी गौरवशाली परंपरा की अगली कड़ी है। यह दर्शाता है कि बंगाल की जनता आज भी एक ऐसे अनुभवी और नेतृत्व क्षमता से ओत-प्रोत चेहरे पर भरोसा करती है, जो राज्य की संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हो।
भाजपा ने बंगाल चुनाव में सत्ता परिवर्तन का नारा दिया और जीत हासिल की। सुवेंदू अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना यह साबित करता है कि राजनीति में दल बदल सकते हैं, विचारधाराएं बदल सकती हैं, लेकिन 'योग्य नेतृत्व' की जो परंपरा बंगाल ने शुरू की थी, वह आज भी अटूट है।
"यह बंगाल की खूबसूरती है कि यहाँ नेतृत्व को उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसकी योग्यता और 'बंगाली अस्मिता' के रक्षक के रूप में देखा जाता है।"