logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिद्धगोड़ा में पेट्रोल की कालाबाज़ारी! मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों से खुली लूट

जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा क्षेत्र में आज पेट्रोल खत्म होने के कारण पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप बंद होने के बाद कई लोग मजबूरी में सड़क किनारे बोतल में पेट्रोल बेच रहे लोगों से पेट्रोल लेने को विवश हो गए।

इसी दौरान एक वाहन चालक ने इमरजेंसी में 100 का पेट्रोल खरीदा, लेकिन जो पेट्रोल दिया गया वह आधा लीटर से भी कम निकला। जब इस बात पर सवाल उठाया गया तो पेट्रोल बेच रहे व्यक्ति ने आसपास मौजूद लोगों के सामने साफ शब्दों में कहा 100 में इतना ही मिलेगा।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कुछ लोग दूसरों की परेशानी और मजबूरी को कमाई का जरिया बना चुके हैं। जरूरत के समय मनमाने दाम वसूलना और गलत नाप देकर पेट्रोल बेचना सीधे तौर पर आम जनता के साथ धोखाधड़ी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खुलेआम पेट्रोल की कालाबाज़ारी हो रही है, लेकिन इस पर किसी तरह की कार्रवाई नजर नहीं आती। एक तरफ लोग जरूरी काम और सफर के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर जनता की जेब काटने में लगे हैं।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि ऐसे अवैध तरीके से पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को इस तरह की परेशानी और ठगी का सामना न करना पड़े।

जागरूक रहें, गलत बात का विरोध करें और किसी भी तरह की कालाबाज़ारी की सूचना प्रशासन तक जरूर पहुंचाएं।

इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट कर जरूर बताएं।

1
12 views

Comment