बिलासपुर: उर्स-ए-मदार शाह रहमतुल्लाह सलेह वसल्लम बिलासपुर पुलिस लाइन में आज फिर सजेगी महफिल-ए-समां, रात 10 बजे से कव्वाली का शानदार आगाज।
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): पुलिस लाइन स्थित हजरत सैयद मदार शाह रहमतुल्लाह अलैह के 75वें उर्स मुबारक के मौके पर अकीदत का सैलाब उमड़ रहा है। आज 9 मई 2026 को भी दरगाह परिसर में रूहानी प्रोग्रामों का सिलसिला जारी रहेगा।
महफिल-ए-कव्वाली का खास इंतजाम
इंतजामिया कमेटी ने जानकारी दी है कि आज रात 10:00 बजे से एक अजीम-ओ-शान महफिल-ए-समां (कव्वाली) का आयोजन किया गया है। इस महफिल में नामी कव्वाल अपनी मखमली आवाज में सूफियाना कलाम और हम्द-ओ-नाअत पेश कर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे।
जायरीनों की उमड़ती भीड़
कल हुए संदल और चादर पोशी की रस्म के बाद से ही पुलिस लाइन का पूरा इलाका गुलजार है। दूर-दराज से आए जायरीन बाबा की बारगाह में अपनी अकीदत के फूल पेश कर रहे हैं। रात 10 बजे से शुरू होने वाली कव्वाली को लेकर स्थानीय लोगों और जायरीनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
अमन और भाईचारे का पैगाम
75वें साल के इस मुबारक मौके पर पुलिस लाइन दरगाह शरीफ को रोशनी से सराबोर किया गया है। आज की महफिल-ए-कव्वाली में मुल्क की खुशहाली, अमन-ओ-चैन और भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी जाएंगी।
रिपोर्टर: इलाही यशजीAima,midiya