उन्नाव पुलिस अलर्ट: SSP ने बारासगवर थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
BREAKING NEWS | AIMA मीडिया.....
जन जन की आवाज.....
उन्नाव जनपद के बारासगवर थाना का SSP एवं ASP द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह ने थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के भोजनालय की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
#AimaMedia #UnnaoNews #PoliceInspection #Barasagwar #UPPolice #जनजनकीआवाज