logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ में तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर शुरू: 45 बालिकाओं को महिला पुलिस टीम दे रही प्रशिक्षण, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

झालावाड़ में कात्यायनी महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में महिला शिक्षण विहार में तीन दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें कुल 45 बालिकाओं ने भाग लिया।यह प्रशिक्षण महिला पुलिस की प्रशिक्षित टीम और कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा दिया जा रहा है। टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।कात्यायनी महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष डॉ. अचला नागर ने समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न महिला उत्थान कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष वंदना पाटीदार ने बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच' के बारे में बताया।प्रशिक्षण में उपस्थित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार ने वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षणों के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर समिति की सदस्य मिथलेश तानीवाल, संध्या शर्मा, निर्मला शर्मा, अलका हाड़ा, अंजु गोयल, तृप्ति शर्मा, सुमनलता जी, सीमा सेन, सरोज मेहरा और नीतू सैनी उपस्थित रहीं। महिला शिक्षण विहार के प्रभारी शिवप्रसाद चोबदार ने सभी का आभार व्यक्त कियाaimamediajhalawar

8
1265 views

Comment