logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आवारा कुत्तों के हमले में मासूम की मौत मामला: कांग्रेस पार्षदों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की

झालावाड़ में शुक्रवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद झालरापाटन के कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने श्याम करीब 5:00 बजे नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और आवारा कुत्तों के प्रबंधन की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि झालरापाटन और झालावाड़ शहरों में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। इन कुत्तों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है। ये राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों का पीछा कर उन पर हमला करते हैं।हाल ही में शुक्रवार को झालावाड़ में इन्हीं आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्षदों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।यह ज्ञापन निवर्तमान पार्षद अशोक पुष्पद, नदीम मंसूरी, गीता माली, राजेश बेरवा, मंगल गुर्जर, शकील अहमद के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शंकर रेगर, शैलेंद्र जैन, युवा विधानसभा अध्यक्ष विल्सन सुमन और योगेश रेगर भी उपस्थित रहे।aimamediajhalawar

14
1078 views

Comment