विधायक सुरेश गुर्जर जनसमस्याओं पर करेंगे मंथन: खानपुर में रविवार को होगी कांग्रेस की बैठक, रणनीति बनेगी
खानपुर के निजी होटल में कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी। विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।बैठक में किसानों और आमजन से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें किसानों की फसल क्षति का मुआवजा, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की उपलब्धता, पेयजल संकट का समाधान, जर्जर सड़कों की मरम्मत और स्कूल भवनों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।विधायक सुरेश गुर्जर इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुनेंगे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।इस बैठक को आगामी जनआंदोलन और जनहित के मुद्दों पर रणनीति तैयार करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस खानपुर-बकानी के सभी अग्रिम संगठनों, पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाने में सहयोग करें।aimamediajhalawar