हरियाणा सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाया
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके अनुबंध की अवधि में तीन महीने का विस्तार किया है। यह निर्णय आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के अंतर्गत स्वीकृत पदों के संदर्भ में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए लिया गया है।
सरकार ने इन कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को 30 जून, 2026 तक या सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के पोर्टल के क्रियाशील होने तक बढ़ाने का निर्णय किया है, जो भी पहले हो। इस कदम से आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा निरंतरता और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।