हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना शुरू की
हरियाणा: उपायुक्त श्री उत्तम सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की निःशुल्क यात्रा योजना की जानकारी दी है। इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले हरियाणा निवासी वरिष्ठ नागरिक, जिनकी पारिवारिक आय ₹1.80 लाख वार्षिक तक है, 15 मई 2026 को सिरसा से गुरुग्राम होते हुए नांदेड़, महाराष्ट्र की यात्रा कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 है।
यात्रा के दौरान ठहरने, भोजन और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। जीवनसाथी को निःशुल्क साथ ले जाने की सुविधा उपलब्ध है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। पंजीकरण ऑनलाइन हरियाणा पोर्टल, नजदीकी CSC सेंटर या मोबाइल से किया जा सकता है। पंजीकरण के बाद श्रद्धालु जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी सूचना दर्ज कराएं। योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू है और इसका उद्देश्य किसी भी बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा से वंचित न रहना है।