logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मन की बात क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीरज सिंह सम्मानित

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी नीरज सिंह को मन की बात क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला के करकमलों से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने नीरज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने देशभर में जनजागरण एवं सकारात्मक संवाद का वातावरण तैयार किया है। इस प्रकार के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव संगठन एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। नीरज सिंह की यह उपलब्धि अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नीरज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

23
1679 views

Comment