logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अहमदाबाद: आयुष मिश्रा को सरदार पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026 में विशेष अतिथि नियुक्त

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद स्थित Om Ahmedabad Film City में 23 मई 2026 को होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह "Sardar Vallabhbhai Patel Memorial Award 2026" में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नेतृत्व, सामाजिक सेवा, सतत विकास एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में आयुष मिश्रा को उनके प्रशासनिक योगदान, सामाजिक नेतृत्व और जनहित कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। आयोजक एवं पर्यावरणविद् डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मकसद देश के उन प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मान देना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समारोह में शिक्षाविद, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद् सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

3
937 views

Comment