logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

13 साल बाद मिला लापता होने का राज: स्कूल जाती लड़की बनी 4 बच्चों की माँ

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के देवगन गांव से साल 2013 में स्कूल जाते समय लापता हुई गुलनाज खातून का मामला आखिरकार 13 साल बाद सामने आ गया। परिवार ने उस समय एक व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

जांच में पता चला कि गुलनाज अपने मौसेरे भाई अब्दुल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। लंबे समय तक लापता रहने के बाद पुलिस ने उसे दरगाह चौक इलाके से बरामद किया। अब वह 4 बच्चों की माँ बन चुकी है।

कटरा थाना की सब-इंस्पेक्टर रानी कुमारी ने महिला को बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसका बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराया गया। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया।

यह मामला 13 साल तक परिवार, गांव और पुलिस के लिए एक रहस्य बना रहा, जिसका सच अब जाकर सामने आया है।

0
2972 views

Comment