logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजपुरा में भाजपा बैठक में नगर कौंसिल चुनाव की तैयारी

राजपुरा: भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिला अध्यक्ष स जसपाल सिंह भंगू के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, चुनाव इंचार्ज एस के देव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ नंद लाल शर्मा और श्री नरेंद्र नागपाल, महामंत्री प्रदीप नंदा, गौरव गौतम सहित राजपुरा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में आगामी नगर कौंसिल चुनावों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। यह निर्णय लिया गया कि भाजपा पूरी मेहनत और एकजुटता से राजपुरा नगर कौंसिल में अपनी मजबूत कमेटी बनाएगी।

22
1246 views

Comment