logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर में अपर मुख्य सचिव ने किया एलिवेटेड रोड व नाला सफाई का निरीक्षण

ग्वालियर: अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने ग्वालियर शहर में एलिवेटेड रोड निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन, नाला सफाई व्यवस्था एवं महाराज बाड़ा स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश से पहले सीवर संधारण और नालों की सफाई पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। यदि बारिश के दौरान जलभराव या सीवर ओवरफ्लो की समस्या आई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव और श्री प्रदीप तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। श्री दुबे ने मल्टीलेवल पार्किंग में तलघर में जमा पानी के सदुपयोग हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चेतकपुरी क्षेत्र के नाले व सड़क का भी निरीक्षण कर निर्माण को लेकर नाराजगी जताई और प्रकरण की फाइल प्रस्तुत करने को कहा।

8
905 views

Comment