logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रगणकों को सम्मानित किया गया

भिण्ड: आज चार्ज अधिकारी जनगणना एवं तहसीलदार गोरमी श्री मनीष दुबे द्वारा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री एल.के. पांडे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव श्री नवनीत शर्मा तथा प्राचार्य श्री शिवराज सिंह कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहसीलदार श्री मनीष दुबे ने बताया कि गोरमी क्षेत्र में कुल 169 एचएलबी निर्धारित हैं, जिनमें से 32 का कार्य प्रगणकों द्वारा पूर्ण किया गया है। समयबद्ध और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रगणकों को सम्मानित किया गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री एल.के. पांडे ने जनगणना कार्य की महत्ता पर जोर देते हुए सभी प्रगणकों को पूर्ण निष्ठा एवं सावधानी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया और उनके अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

24
1353 views

Comment