logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्ट वापस लेने की मांग को लेकर तहसील में हंगामा, नेताओं और समर्थकों की भीड़ से बढ़ी हलचल

रिपोर्ट वापस लेने की मांग को लेकर तहसील में हंगामा, नेताओं और समर्थकों की भीड़ से बढ़ी हलचल

सिकंदराराऊ/हाथरस

हाथरस जनपद की सिकंदराराऊ तहसील में उस समय माहौल गरमा गया, जब भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। मामला हाल ही में दर्ज हुई रिपोर्ट को वापस लेने की मांग से जुड़ा बताया जा रहा है। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि हापुड़ जाते समय भानु गुट के कुछ लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। इसी रिपोर्ट को वापस लेने की मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारी एसडीएम से मिलने पहुंचे। इस दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनका कहना था कि यदि रिपोर्ट वापस नहीं ली गई तो संगठन बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ तहसील परिसर में मौजूद रही। राजनीतिक और किसान संगठनों के बीच इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

संवाददाता : पंकज पाठक AIMA

3
200 views

Comment