मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन सुचारु रूप से जारी
मध्यप्रदेश: प्रदेश में गेहूं उपार्जन कार्य सुचारु रूप से जारी है। अब तक 9 लाख 38 हजार किसानों से गेहूं की खरीदारी की गई है। समर्थन मूल्य पर लगभग 56 लाख 45 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है।
किसानों को इस उपार्जन का भुगतान ₹10403.17 करोड़ किया गया है, जो प्रदेश की कृषि गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दर्शाता है। यह आंकड़े किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने में सहायक हैं।