logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर में अपराध नियंत्रण पर पुलिस अधीक्षक की क्राइम मीटिंग

भागलपुर: समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी अनुपालन और ई-साक्ष्य ऐप जैसे डिजिटल पोर्टलों के अनिवार्य उपयोग का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और सोशल मीडिया की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाने को कहा गया। आगामी पर्वों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ाने, भूमि विवाद व साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया गया है ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

32
34 views

Comment