logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन आंगनबाड़ी भर्ती घोटाले के आरोप से मचा हड़कंप विधवा महिला बोली गरीब का हक पैसे वालों ने खा लिया एसडीएम से पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई

भीम राजावत

जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही गरीब विधवा और जरूरतमंद महिलाओं को योजनाओं में प्राथमिकता देने का दावा करे लेकिन जालौन में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी है ग्राम भदेख दिवारा की विधवा महिला काजल ने भर्ती में खुलेआम भ्रष्टाचार सेटिंग और नियमों की हत्या का आरोप लगाया है

पीड़िता का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि विधवा महिलाओं को भर्ती में वरीयता दी जाए लेकिन यहां पूरा खेल सिफारिश और सांठगांठ के दम पर कर दिया गया महिला का आरोप है कि उसके सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उसे जानबूझकर बाहर कर दिया गया और दूसरी महिला का चयन कर दिया गया जो कथित तौर पर पात्रता की शर्तें भी पूरी नहीं करती

महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के सामने कई बार गुहार लगाने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई शिकायत में एडीएम संजय कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी तक का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है पीड़िता का कहना है कि अगर विधवा और गरीब महिला को भी न्याय नहीं मिलेगा तो फिर सरकारी नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित है

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जालौन में आंगनबाड़ी भर्ती पहले से ही सेट थी क्या गरीब और बेसहारा महिलाओं के हक पर सिस्टम में बैठे लोगों ने सौदेबाजी कर दी भर्ती प्रक्रिया पर उठे इन गंभीर आरोपों ने प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है

6
5042 views

Comment