सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नर्सरी,एलकेजी और यूकेजी के बच्चों की माताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और भावनाओं का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने मां पर आधारित कविता,भाषण,नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाईं।विद्यालय प्रशासन की ओर से माताओं के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं और खेल भी आयोजित किए गए,जिनमें विजेता माताओं को सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है और उनके संस्कार ही बच्चों का भविष्य तय करते हैं।कार्यक्रम का संचालन ज्योति दुबे और कृष्णा मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी माताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।