logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज-2 पर शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 78 किलोमीटर के पास आजमगढ़ जा रही जनरथ बस अनियंत्रित हो

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज-2 पर शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 78 किलोमीटर के पास आजमगढ़ जा रही जनरथ बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस सवार तीन लोग घायल हुए थे,जिन्हें बाहर निकाला जा रहा था,तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस में जा घुसी।टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के मुताबिक जनरथ बस संख्या यूपी-78 एफटी-6865 में करीब 33 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस ओवरटेक लेन में खड़ी थी,तभी पीछे से आई स्कॉर्पियो संख्या BR-44C-0019 बस से टकरा गई। स्कॉर्पियो में सवार आठ लोगों में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में सूर्य प्रकाश, प्रतिमा सिंह, हर्षित प्रकाश, हेमंत सिंह, हार्दिक सिंह और हर्षल प्रकाश निवासी बक्सर बिहार शामिल हैं। सभी घायलों को कोरल और गायत्री एंबुलेंस की मदद से 100 बेड अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया गया,जहां से गंभीर हालत में उन्हें अयोध्या रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार,पीआरबी,पेट्रोलिंग टीम और एक्सप्रेसवे सेफ्टी टीम मौके पर पहुंच गई। हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हलियापुर टोल प्लाजा पहुंचाया गया।पुलिस के अनुसार ट्रैफिक अब सामान्य है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

0
0 views

Comment